1 नवंबर को राहुल गांधी जी की ‘वोट चोरी’ रैली को सफल बनाने का संकल्प
अजमेर। युवा कांग्रेस अजमेर शहर जिला की ओर से आज प्रेस वार्ता एवं मासिक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा रोजगार और कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली राहुल गांधी जी की विशाल ‘वोट चोरी’ रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। पदाधिकारियों ने युवाओं से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए इस रैली में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, जनहित के मुद्दों को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाने तथा युवा कांग्रेस की सक्रियता को वार्ड एवं बूथ स्तर तक बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल कुमारी, प्रदेश सचिव रजनीश, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष विशाल सिंह चौहान, उत्तर विधानसभा अध्यक्ष सोहेल ख़ान ,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रोशन गुर्जर , जिला उपाध्यक्ष हुसैन ख़ान , जिला उपाध्यक्ष हर्ष बंसीवाल , जिला महासचिव पंकज सावरिया ,जिला महासचिव अफजल खान, फ़ज़लू रहमान ,लोकेश राजोरिया ,मेहुल बैरवाल, हिमेश दाधीच, हीना चौहान, रुचिका चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष नासिर हुसैन, मोहित गड़वाल, राहुल भड़ाना, सुनील भड़ाना, जिला उपाध्यक्ष हुसैन खान, अपूर्वा शर्मा, रमेश गुर्जर पार्थिक, टोनी, नितिन मावर, सत्या लखन ,भरत खींची, जुनैद खान राजवीर गुर्जर सहित युवा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हनीश मारोठिया
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजमेर