मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम

12 नवम्बर को होगा एकीकृत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन

अजमेर, 29 अक्टूबर। राजस्थान निर्वाचन विभाग द्वारा अर्हता दिनांक एक जनवरी 2027 के संदर्भ में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। राज्य में जारी पंचायतीराज चुनावों को ध्यान में रखते हुए मतदान केन्द्रों के पुनर्गठन एवं सुव्यवस्थीकरण संबंधी गतिविधियों में शिथिलता प्रदान की गई है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके अनुसार एकीकृत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन गुरूवार, 12 नवम्बर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने, संशोधन करवाने तथा अन्य दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने के लिए 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर तक की अवधि निर्धारित की गई है। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसम्बर तक किया जाएगा। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!