अजमेर अग्रवाल समाज जनगणना – 2026“, अग्रमित्र” जनगणना अभियान की समीक्षा बैठक का आयोजन

सकल अग्रवाल समाज अजमेर द्वारा 31 अक्टूबर, 2026, शनिवार को दोपहर जनकपुरी गंज अजमेर में अजमेर अग्रवाल समाज जनगणना – 2026“, अग्रमित्र” जनगणना अभियान  की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया ।
जनगणना अभियान संयोजक अशोक पंसारी ने बताया कि सितंबर माह में शुरू हुए जनगणना अभियान में अभी तक करीब एक हजार रजिस्ट्रेशन प्राप्त हो गये है, एप्लिकेशन पर वैवाहिक पोर्टल पर करीब दो सौ अविवाहित युवक युवतियों ने रजिस्ट्रेशन किया है, बिजनेस पोर्टल पर एक सौ अधिक प्रोफाइल बनी है।
अजमेर अग्रवाल समाज समाज की एकता, संगठन एवं भविष्य की बेहतर योजनाओं के लिए इस महत्वपूर्ण अभियान में प्रत्येक अग्रवाल परिवार की सहभागिता आवश्यक है, सभी अग्रवाल परिवार अपनी  जानकारी दर्ज कराकर “अग्रमित्र” अभियान का हिस्सा बनें, इस हेतु एप पर कई सुविधा एक साथ उपलब्ध होगी, आज तकनीकी युग में सभी कार्य डिजिटल रूप में आयोजित हो रहे हैं, ऐसे में डिजिटल तकनीकी का प्रयोग इस जनगणना कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, इस एक एप में समाज को कई विकल्प उपलब्ध होंगे।
सहसंयोजक अनुपम गोयल ने बताया कि जनगणना अभियान अग्रमित्र प्ले स्टोर पर  O2bharat app पर उपलब्ध होगा, जनगणना के साथ ही वैवाहिक, बिजनेस, जोब, कम्युनिटी व इवेंट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही है, संस्था का उद्देश्य एक ही एप रजिस्ट्रेशन पर सभी सुविधाएं समाज को उपलब्ध करवाना है।
सहसंयोजक भारतेश मंगल ने बताया कि आज कि बैठक में समाज कि विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों व सदस्यों को अपने अपने क्षेत्रों में अभियान को गति देने के लिए बुलाया गया, जिससे की जनगणना का कार्य समय पर पुरा किया जा सके, इस हेतु समाज के युवाओं को अग्रमित्र वोलेंटियर नियुक्त किया गया।
अग्रमित्र अभियान में अग्रवाल समाज अजमेर, अग्रवाल पाठशाला अजमेर, श्री अग्रोहा बन्धु पश्चिम क्षेत्र संस्था अजमेर, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन अजमेर, श्री अग्रवाल सेवा संस्था अजमेर का सहयोग रहा है।
आज कि बैठक में अशोक पंसारी, प्रवीण अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, अनुपम गोयल, राजेंद्र प्रसाद मित्तल, अजय अग्रवाल, अजयपाल चौधरी, अनिल बाड़मेरी, राजेंद्र अग्रवाल, भारतेश मंगल, अमित गोयल, विनय गुप्ता, अमित गोयल, प्रदीप बंसल, राजकुमार गर्ग, अशोक गोयल, सावन अग्रवाल, सुरेश गोयल आदि समाज बंधु उपस्थित रहे।

भवदीय
संयोजक
अशोक पंसारी
9414003159
सहसंयोजक
अनुपम गोयल
9214429399

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!