रेलवे पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) शिविरों के आयोजन की शुरुआत 2 नवंबर से

अजमेर।* उत्तर पश्चिम रेलवे, अजमेर कारखाना समूह के कार्मिक विभाग की ओर से रेलवे पेंशनभोगियों की सुविधा एवं सहायता के उद्देश्य से दिनांक *30 नवंबर 2026 तक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate – DLC) शिविरों* का आयोजन किया जा रहा है।

इन शिविरों का आयोजन विभिन्न तिथियों एवं निर्धारित स्थानों पर किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक रेलवे पेंशनभोगी आसानी से अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकें तथा इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

शिविरों के आयोजन की शुरुआत *दिनांक 2 नवंबर 2026* को की जाएगी। इस अवसर पर लोको कारखाना स्थित *लोको बोर्ड रूम तथा रेलवे अस्पताल, अजमेर* में शिविर लगाए जाएंगे, जहां पेंशनभोगियों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे तथा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा।

कार्मिक विभाग द्वारा सभी रेलवे पेंशनभोगियों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित तिथियों एवं स्थानों पर आयोजित इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। शिविर में आते समय पेंशनभोगी अपना *आधार कार्ड, मोबाइल फोन एवं PPO नंबर* अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं, ताकि डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया सुगमता से पूरी की जा सके।

*कार्मिक विभाग, अजमेर कारखाना समूह*
*उत्तर पश्चिम रेलवे, अजमेर*

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!