दिल्ली की ओर बढ़ा अजमेर कांग्रेस का कारवां

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ की गूंज के साथ रामलीला मैदान के लिए कूच

डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में 7 बसों और 20 छोटे वाहनों का काफिला रवाना, कांग्रेस कार्यालय पर गूंजे जोरदार नारे

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में अजमेर कांग्रेस का विशाल काफिला शनिवार रात्रि दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में भाग लेने के लिए रवाना हुआ।

कांग्रेस कार्यालय, ज्योतिबा फुले सर्किल से 7 बसों एवं लगभग 20 छोटे वाहनों का काफिला दिल्ली के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा का संकल्प दोहराया। पूरे कार्यालय परिसर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे गूंजते रहे।

अजमेर से दिल्ली तक बुलंद होगी लोकतंत्र की आवाज

शहर कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने बताया कि राहुल गांधी के आह्वान पर 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली इस महारैली को लेकर अजमेर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में अजमेर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन दिल्ली पहुंचकर महारैली में भागीदारी निभाएंगे तथा लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शाहपुरा बॉर्डर पर विशेष चेक पोस्ट बनाया गया है, जहां सभी वाहनों के नंबर, चालकों के नाम, मोबाइल नंबर एवं अन्य आवश्यक जानकारियां दर्ज की जाएंगी। इसके पश्चात धारूहेड़ा में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सुबह नाश्ते की व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं को सुविधा मिल सके।

संगठन की एकजुटता के साथ दिल्ली रवाना हुए कांग्रेसजन

इस अवसर पर संगठन महासचिव महेंद्र चौधरी, विवेक पाराशर, फखरे मोईन, अमित गर्ग, गजेंद्र सिंह रलावता, नवीन कच्छावा, चंदन सिंह, किरण गढ़वाल, चंद्रशेखर भालोठिया, सुनील कैन, ईश्वर तेलियानी, प्रमोद शर्मा, मुकेश पंवार, हेमंत जोधा,लक्ष्मी धौलखेड़िया, आरिफ खान, शैलेंद्र अग्रवाल, ईश्वर राजोरिया, कमल बेरवा, सुमित मित्तल, चंद्रेश सुनिया, नितिन जैन, हेमराज खारोलिया, कशिश बायला, निहाल शेखावत, हरपाल छाबड़ा, सुरेंद्र गुर्जर, हरिप्रसाद जाटव, सुरजीत कपूर, विनोद आसनानी, गणेश चौहान, योगेश जाटोलिया, मनीष सैन, दीनदयाल शर्मा, मुकेश सबलानिया, इकरामुद्दीन, रमेश गरवाल, यतेंद्र शर्मा, अशोक सुक्रिया, प्रिंस ओबडाया, हेमंत गौरव, अखिल, शमशुद्दीन, अजीज सी के चिता करतम मीणा, सुरेश राठौड़, घनश्याम पंचोली लक्ष्मण परिहार, मोहसिन खान, इंदिरा सुनिया, कपिल सारस्वत, आमिर खान, समीर शर्मा, सुदर्शन जैन, ललित मलोदिया, अफजल एवं दक्ष नाहर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन दिल्ली के लिए रवाना हुए।
शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!