अजमेर। भगवान महावीर के निर्वाणोत्सव के पावन अवसर पर श्री ऋषभायतन अध्यात्मधाम मंदिर, वैशाली नगर में सोमवार, 9 नवंबर 2026 को पूजन एवं सामूहिक गोला-मोदक समर्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम वीर निर्वाण संवत् 2553, कार्तिक कृष्ण अमावस्या के पावन अवसर पर भक्तिभाव एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
ट्रस्ट अध्यक्ष नरेश लुहाड़िया (दिल्ली) ने बताया कि भगवान महावीर के निर्वाण महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्तिपूर्वक पूजन एवं मोदक समर्पण कर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे।
कार्यक्रम संयोजक प्रकाश चंद पांड्या ने श्रद्धालुओं से निवेदन किया कि भगवान महावीर की मुक्तदशा के इस मंगलमय अवसर पर परिवार सहित समयानुसार उपस्थित होकर धर्मलाभ लें तथा अपने जीवन में आध्यात्मिक आनंद का अनुभव करें।
प्रवक्ता विजय पांडया के अनुसार कार्यक्रम का समय एवं विवरण
– दिनांक: सोमवार, 9 नवंबर 2026
– समय: प्रातः 7 बजे से 8:30 बजे तक
– स्थान: श्री ऋषभायतन अध्यात्मधाम, वैशाली नगर, अजमेर
– कार्यक्रम: जिनेंद्र अभिषेक, नित्य-नियम पूजन, भगवान वर्द्धमान पूजन, निर्वाण कांड एवं सामूहिक मोदक समर्पण।
विनीत
विजय पांडया प्रवक्ता
श्री ऋषभायतन अध्यात्मधाम, सीमंधर जिनालय, समस्त ट्रस्टीगण एवं व्यवस्था समिति
संयोजक: प्रकाश चंद पांड्या
मंत्री: मनोज कासलीवाल
संपर्क: 9828253733, 9414708933