आज का राशिफल व पंचांग : 7 नवम्बर, 2026, शनिवार

आज और कल का दिन खास
07 नवम्बर 2026 : काली चौदस आज।
07 नवम्बर 2026 : दीपदान आज।
07 नवम्बर 2026 : राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस आज।
07 नवम्बर 2026 : जैन समाज आज रखेगा रोहिणी व्रत।
07 नवम्बर 2026 : मास शिवरात्रि आज।
07 नवम्बर 2026 : हनुमान जयंती दक्षिण भारत में आज। ( अर्द्धरात्रि व्यापिनी )
08 नवम्बर 2026 : दीपावली कल।
08 नवम्बर 2026 : महालक्ष्मी पूजन कल।
08 नवम्बर 2026 : रूप – नरक चतुर्दशी कल।
08 नवम्बर 2026 : प्रभात स्नान कल।
08 नवम्बर 2026 : कुबेर पूजा कल।
08 नवम्बर 2026 : केदारगौरी व्रत कल।
08 नवम्बर 2026 : महाकाली पूजा कल।
08 नवम्बर 2026 : कमला जयंती कल।
आज का राशिफल
***************
07 नवम्बर, 2026, शनिवार
==================
मेष : आज आपका दिन विशेष रूप से लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, विद्या सभी क्षेत्रों में आज लाभ ही लाभ के संकेत हैं। सभी कार्य फलीभूत होंगे। कार्यालय में वरिष्‍ठजनों से भी सहयोग मिलेगा और जूनियर्स भी आपकी मदद करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी सामंजस्‍य में सुधार आएगा। दोस्‍तों की मदद से रुके काम पूरे होंगे।
वृषभ : आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता रहेगी लेकिन स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्‍यापारियों के लिहाज से भी निवेश के लिए दिन अच्‍छा है। आज किए गए निवेश भविष्‍य में आपको धन लाभ करवाएंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
मिथुन : भाग्य के साथ पूर्वनिर्धारित कार्य की तरफ आज आपको प्रयास करना होगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में व्यस्त रहने की संभावनाएं बन रही हैं। कहीं से शुभ समाचार भी मिल सकता है। रुके हुए धन के प्राप्‍त होने से परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। अतिथि आगमन के लिए तैयार रहें।
कर्क : आज के दिन किसी भी नए कार्य का श्रीगणेश न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा से परहेज करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। घर से बाहर जाते समय उपाय करके निकलें। बिना वजह दूसरों के विवाद में न पड़ें। आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से भी थकान महसूस हो सकती है।
सिंह : आज आपका दिन आनंद में बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्‍त होगा। प्रिय व्यक्ति की राय पर विशेष ध्यान दें। मधुर वाणी से किसी को प्रभावित कर पाने में आप सफल रहेंगे। परिवार के साथ आप कहीं बाहर घूमने के बारे में भी विचार कर सकते हैं।
कन्या : सुख शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। संतान की ओर से आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। आज आप शॉपिंग करने का भी प्‍लान बना सकते हैं। इस वक्‍त स्‍वास्‍थ्‍य की भी विशेष देखभाल करने की जरूरत है।
तुला : आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। मन में कल्पना की तरंगें उठेंगी, बौद्धिक चर्चाओं में भाग अवश्य लें। परिवार के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। दोस्‍तों में सबके ऊपर आंख बंद करके भरोसा नहीं किया जा सकता। बेहतर होगा कि आप उन्‍हें जांच परख और आजमाकर देखें फिर भरोसा करें।
वृश्चिक : आज आपकी मनःस्थिति नकारात्मकता की ओर झुक सकती है। मन को सबल रखें। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न हो सकता है। सरकारी कामों में बाधा आ सकती है। यात्राओं के परिणाम खराब आ सकते हैं। बेहतर होगा कि टाल दें।
धनु : मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। सभी काम बनते हुए नजर आने लगेंगे। अध्‍यापन के कार्यों में आपको आज रुचि रहेगी। रचनात्‍मक और साहित्‍य से जुड़े नवीन कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी।
मकर : आज रुका हुआ धन आपको अवश्‍य प्राप्त होगा। धन निवेश के लिए भी दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्‍वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। रुपये-पैसे से जुड़ी निवेश की योजनाओं को आज के दिन आप शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। आज दिन शुभ योग में है।
कुंभ : आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा का अनुभव होगा। सेहत भी आज आपका भरपूर साथ देगी। मन प्रसन्‍न रहेगा। व्‍यापारियों को आज अच्‍छा मुनाफा होने की उम्‍मीद है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को भी आज प्रशंसा मिल सकती है।
मीन : आज आपका दिन अस्वस्थता और बेचैनी के साथ बीतेगा, किसी का भला करने पर भी आप पर ही विपत्ति आ सकती है, पैसों का लेन-देन न करें। माता के स्‍वास्‍थ्‍य में गिरावट आ सकती है। उन्‍हें आपकी खास देखभाल की जरूरत है। कुछ दान-पुण्‍य के कर्म करने से लाभ होगा।
आज का पंचांग
===========
07 नवम्बर 2026, शनिवार
***********************
तिथि त्रयोदशी 10:49 AM आगे – चतुर्दशी
योग प्रीति अगले दिन – 03:26 AM आगे – आयुष्मान
करण वणिज 10:49 AM विष्टि 11:06 PM आगे – शकुन, चतुष्पाद
नक्षत्र चित्रा अगले दिन 05:52 AM आगे- स्वाति
पक्ष कृष्ण
वार शनिवार
सूर्योदय 06:37 AM
सूर्यास्त 05:32 PM
चन्द्रमा कन्या 05:15 PM
राहुकाल 09:20 AM – 10:42 PM
विक्रमी संवत्   2083
शक सम्वत 1948
मास अमांत आश्विन
मास पूर्णिमांत कार्तिक
शुभ मुहूर्त – अभीजित 11:42 AM – 12:26 PM
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!