धर्मेंद्र राठौर की माताजी के निधन पर डॉ. राजकुमार जयपाल ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल ने राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री धर्मेंद्र राठौर की पूज्य माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

डॉ. जयपाल आज श्री राठौर के पैतृक गांव नांद स्थित निवास पर पहुंचे और अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल राठौर परिवार से मिलकर इस दुःख की घड़ी में गहरी संवेदना व्यक्त की।

डॉ. राजकुमार जयपाल ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!