ब्यावर, 10 नवंबर 2026। भारतीय लागत लेखाकार संस्थान (ICMAI) के ब्यावर चैप्टर द्वारा मंगलवार 10 नवंबर 2026 को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय पर एक दिवसीय सीपीई कार्यशाला एवं दीपावली सदस्य मिलन समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सदस्यों को नवीनतम तकनीकी विकास एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक उपयोग से अवगत कराना, उनके व्यावसायिक ज्ञान में वृद्धि करना तथा आपसी संवाद एवं संगठनात्मक जुड़ाव को मजबूत करना रहा।
कार्यशाला के अंतर्गत प्रथम सत्र में “The AI Advantage: What AI Can Do for You — Today & Tomorrow” विषय पर CMA रूपेश कोठारी द्वारा लिया गया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से विकसित होते स्वरूप, इसके व्यावहारिक अनुप्रयोगों, भविष्य की संभावनाओं तथा पेशेवर कार्यक्षेत्र में इसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार AI का प्रभावी उपयोग कार्यक्षमता एवं उत्पादकता बढ़ाने में सहायक हो सकता है। द्वितीय सत्र “Build, Don’t Just Prompt: Creating Your Own AI Productivity Toolkit” विषय पर CMA मितेश चोपड़ा द्वारा संचालित किया गया। इस सत्र में केवल AI से प्रश्न पूछने तक सीमित न रहकर स्वयं के कार्यों के अनुरूप AI आधारित उपयोगी टूल्स विकसित करने की अवधारणा समझाई गई। उन्होंने लेखांकन, वित्तीय विश्लेषण, रिपोर्टिंग, शोध एवं दैनिक व्यावसायिक कार्यों में AI के प्रभावी उपयोग के विभिन्न पहलुओं पर व्यावहारिक जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के दौरान चैप्टर अध्यक्ष CMA मितेश चोपड़ा ने उपस्थित सदस्यों से संवाद करते हुए चैप्टर की विभिन्न गतिविधियों, पहलों, उपलब्धियों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि चैप्टर द्वारा पेशेवर विकास, विद्यार्थियों के हित, ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों तथा CMA समुदाय को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी पेशेवर संस्थान की प्रगति केवल प्रबंधन समिति के प्रयासों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि उसमें प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भागीदारी, समर्पण एवं सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विशेष रूप से नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उनसे चैप्टर की गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़ने, अपने विचार साझा करने तथा विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चैप्टर सभी सदस्यों का साझा मंच है और इसकी निरंतर प्रगति के लिए प्रत्येक सदस्य का योगदान आवश्यक है।
कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण पहलू चैप्टर के भवन निर्माण से संबंधित जानकारी रही। इस विषय पर चैप्टर के संस्थापक अध्यक्ष CMA रूपेश कोठारी ने सदस्यों को प्रस्तावित चैप्टर भवन की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। तकनीकी सत्रों के पश्चात दीपावली सदस्य मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सदस्यों ने आपसी मेल-मिलाप, विचारों के आदान-प्रदान एवं दीपावली की खुशियां साझा कीं। नए सदस्यों को वरिष्ठ सदस्यों से परिचित होने तथा चैप्टर की कार्यप्रणाली एवं भावी योजनाओं को समझने का अवसर भी मिला। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ।
कार्यक्रम में सीएमए अरिहंत कोठारी, सीएमए कपिल देटानी, सीएमए नवनीत मुनोत, सीएमए चिन्मय माहेश्वरी, सीएमए मयंक पिपाड़ा, सीएमए शिवम गोयल, सीएमए रेनव जिंदल, सीएमए योगेश शर्मा, सीएमए हिमांशु जैन, सीएमए ऐश्वर्या जैन, सीएमए मोनिका जैन, सीएमए पवन गोयल, सीएमए मुकुल पराशर, सीएमए संजय ललवानी, सीएमए जिनेंद्र मुनोत, सीएमए अंकुर सिंघल, सीएमए रवि शर्मा, सीएमए ऋषि अग्रवाल, सीएमए खुशबू, सुदेश जैन, संदीप जैन, कुलदीप जैन, अमित अग्रवाल, विपुल गोयल, जयेश गर्ग, राहुल गंगवाल, तरुण अग्रवाल एवं राहुल जैन सहित अनेक CMA सदस्यों ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के अंत में चैप्टर सचिव CMA शुभम सांखला ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी उपस्थित सदस्यों, वक्ताओं एवं सहयोगकर्ताओं का उनकी गरिमामयी उपस्थिति, सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
CMA मितेश चौपड़ा, चेयरमैन 9251040037
CMA शुभम सांखला, सचिव
*ब्यावर चैप्टर ऑफ़ कॉस्ट अकाउंटेंट्स*