भगवान महावीर के निर्वाणोत्सव (दीपावली) पर्व पर ऋषभायतन में पूजन एवं मोदक समर्पण एवम स्नेह मिलन कार्यक्रम
अजमेर। भगवान महावीर के निर्वाणोत्सव के पावन अवसर पर श्री ऋषभायतन अध्यात्मधाम मंदिर, वैशाली नगर में सोमवार, 9 नवंबर 2026 को सुबह अभिषेक, पूजन एवं सामूहिक गोला-मोदक समर्पण कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित हुआ
ट्रस्ट अध्यक्ष नरेश लुहाड़िया (दिल्ली) ने बताया कि भगवान महावीर के निर्वाण महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में सेंकडो श्रद्धालुओ ने भक्तिपूर्वक पूजन एवं मोदक समर्पण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
ट्रस्ट के मंत्री मनोज कासलीवाल व कार्यक्रम संयोजक प्रकाश चंद पांड्या ने बताया कि भगवान महावीर की मुक्तदशा के इस मंगलमय अवसर पर सेंकडो श्रावक श्राविकाएं परिवार सहित उपस्थित हुए । इस अवसर पर गुजरात से आये यात्रीगण द्वारा भी सभी कार्यक्रम में शामिल हो कर मंदिर की गतिविधियों की सराहना की ।
प्रवक्ता विजय पांडया के अनुसार इस अवसर पर जिनेन्द्र प्रभु के अभिषेक नित्य नियम पूजन भगवान महावीर पूजन निर्वाण कांड व मोदक समर्पण कर बाद में दीपावली पर्व पर सामूहिक स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ ।
प्रवक्ता
विजय जैन पांडया
श्री ऋषभायतन अध्यात्मधाम, सीमंधर जिनालय, समस्त ट्रस्टीगण एवं व्यवस्था समिति
संयोजक: प्रकाश चंद पांड्या
मंत्री: मनोज कासलीवाल
संपर्क: 9828253733, 9414708933