कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान–2027 से सम्मानित होंगे पिता-पुत्र।

पिता साहित्य के क्षेत्र में, तो पुत्र कला, संस्कृति एवं शतरंज में बढ़ा रहे हैं अजमेर का गौरव।
  अरांई (अजमेर)। राजस्थान के अजमेर जिले के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि सैनिक कवि एवं साहित्यकार गणपत लाल उदय तथा उनके पुत्र अंकुश उदय का वर्ष 2027 के प्रतिष्ठित कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान के लिए चयन किया गया है। यह सम्मान कमलादेवी जनसेवा संस्थान (रजि.), सीकर, राजस्थान द्वारा 26 जनवरी 2027 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।
     प्राप्त जानकारी के अनुसार, गणपत लाल उदय को साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत लेखन, साहित्यिक उपलब्धियों एवं निरंतर साहित्य साधना के लिए सम्मानित किया जाएगा। वहीं उनके छोटे पुत्र अंकुश उदय को कला एवं संस्कृति (चित्रकला) तथा शतरंज के क्षेत्र में उनकी प्रतिभा, रचनात्मकता और उत्कृष्ट योगदान के लिए इस सम्मान हेतु चयनित किया गया है।
      पिता-पुत्र दोनों का एक ही वर्ष में अलग-अलग क्षेत्रों में सम्मानित होना उनके परिवार के साथ-साथ अजमेर जिले के लिए भी गौरव की बात है। गणपत लाल उदय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में 27 वर्षों के सेवाकाल के साथ देशसेवा में समर्पित रहते हुए साहित्य साधना में निरंतर सक्रिय हैं। वहीं उनके पुत्र अंकुश उदय बीएससी एवं बीएड की शिक्षा के साथ कला और शतरंज के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
    यह उपलब्धि इस बात का प्रेरणादायक उदाहरण है कि संस्कार, प्रतिभा और समर्पण की विरासत एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक आगे बढ़ती है। पिता की कलम और पुत्र की कला ने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
इस उपलब्धि पर साहित्यिक, सामाजिक एवं पारिवारिकजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
      संस्था के अध्यक्ष डॉ. एस. के. फगेड़िया द्वारा राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान–2027 की द्वितीय श्रेणी के चयनित प्रतिभागियों की पंचम चयन सूची 10 नवंबर को जारी की गई। उन्होंने सभी चयनित प्रतिभाओं को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। साथ ही सामाजिक सेवा, शिक्षा, साहित्य, साहसिक कार्य, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति, रक्तदान, खेल, महिला सशक्तिकरण,          चिकित्सा एवं देहदान, आध्यात्म तथा पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के उद्देश्य से सैनिक कवि गणपत लाल उदय से नामांकन में सहयोग का अनुरोध किया।
पिता की कलम, पुत्र की कला, दोनों से बढ़ेगा राष्ट्र का मान।
सैनिक कवि – गणपत लाल उदय
सेवारत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (भारत सरकार)
निवासी – अरांई, जिला अजमेर, राजस्थान
ईमेल: [email protected]

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!