अजमेर 11 नवम्बर – दीपावली पर्व पर शहर के प्रमुख स्थानो, चौराहे व मार्गाे पर रोशनी व सजावट को लेकर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह व प्रमुख स्थानों मार्गाे व चौराहो पर इलेक्ट्रिक लड़ियो से रोशनी व सजावट को प्रमुखता दी गई है लेकिन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र मंे दीपावली पर्व पर रोशनी करने में अनदेखी की गई जिस पर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर द्रोपदी कोली ने गहरा रोष व्यक्त किया है।
यह जानकारी देते हुए डॉ. द्रोपदी कोली ने बताया कि दीपावली पर्व पर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी पर कहा कि निगम प्रशासन ने करोड़ों रुपये खर्च कर केवल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक, विधानसभा अध्यक्ष महोदय को खुश करने के लिए सारी ऊर्जा को केवल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में ही लगा दिया गया है उन्होंने जिला प्रशासन व निगम प्रशासन कि इस दोहरी नीति पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि ब्यावर रोड ,चंद्रवरदाई नगर, पर्वतपुरा रोड, श्रीनगर रोड ,राजा साइकिल, कुंदन नगर, मदार नसीराबाद रोड इत्यादि क्षेत्र को अंधकार में रखा गया उक्त क्षेत्र में प्रमुख स्थानों मार्गाे पर निगम द्वारा कोई रोशनी अथवा सजावट नहीं कि है जबकि इस क्षेत्र के नागरिक मतदान भी करते हैं तथा सरकार को सभी प्रकार के टैक्सों का भुगतान भी करते हैं फिर भी दिपावली के पावन पर्व पर इस प्रकार का सौतेला व्यवहार इनकी दोहरी मानसिकता को दर्शाता है। इसी के चलते दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भवदीय
(डॉ. द्रोपदी कोली)
9351329069