संघर्षशील पत्रकार ग्रुप के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में लिया स्वच्छ एवं निष्पक्ष पत्रकारिता का संकल्प

स्वर्गीय पत्रकार अतुल सेठी के चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
नसीराबाद। कस्बे के फ्रामजी चौक स्थित जार के जिला कार्यालय में बुधवार को संघर्षशील पत्रकार ग्रुप के तत्वावधान में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के अनेक पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा एक-दूसरे को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार दिलीप राय शर्मा ने क्षेत्र के वरिष्ठ दिवंगत पत्रकार स्वर्गीय अतुल सेठी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने स्वर्गीय अतुल सेठी की स्मृतियों को याद किया तथा उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलते हुए स्वच्छ, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता करने का संकल्प लिया इस अवसर पर पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और आमजन की आवाज को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाना है। साथ ही नसीराबाद नगर की मूलभूत समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता से उठाने तथा जनहित के मुद्दों पर मिलकर कार्य करने पर जोर दिया गया समारोह में अजीत सेठी, अशोक लोढ़ा, दिलीप राय शर्मा, विमला वैष्णव, अनिल लोहरे, योगेश बुलचंदानी, शिव प्रकाश प्रजापति, रोहित जैन, निखिल गुर्जर, योगेन्द्र बुलचंदानी, श्याम सिंह सांखला सहित क्षेत्र के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन दीपावली की शुभकामनाओं एवं आपसी स्नेह और एकता के संदेश के साथ हुआ।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!