*यूँ यह राजनीतिक पोस्ट है लेकिन इसके भीतर एक स्त्री का मन, परिवार, समाज और देश भी शामिल है।* *मैं बात कर रहा हूँ सोनिया गांधी के व्यक्तित्व और कर्मपथ की..। विशेषकर तब, जब उनकी आत्मकथा- belonging बाजार में आ गई है। यद्यपि पढ़ना अभी शेष है।*
*मुझे इतिहास में बहुत कम ऐसे व्यक्तित्व दिखते है, जिन्होंने सारे संभव खतरे उठाते हुए राजनीति क्षेत्र में प्रवेश किया हो और उससे प्राप्त उच्चतम पद स्वेच्छा से त्याग दिया हो। इससे पूर्व जिन्होंने भी ऐसा कुछ बड़ा त्याग किया वे या तो भगवान माने गए या बुद्धत्व प्राप्त किया या फिर महात्मा की तरह याद किए जाते रहे, किंतु सोनियाजी अकेली ऐसी महिला दिखती हैं, जिन्हें कभी किसी महानता से नवाजने की एवज में राजनैतिक दुराग्रहों का शिकार बनाया जाता रहा । विदेशी मूल, बार बाला से लेकर लांछित विधवा तक के सारे निम्नतम विशेषण उनके लिए उपयोग में लाये जाते रहे और अपनी जगह खड़े रहकर उनका मुकाबला अपने मौन से करती रही। जबकि उसी समय शेष राजनैतिक नायक विक्टिम कार्ड और उन्मादी नारों की गूँज में वोट बटोरते रहे।*
*भारत जैसे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में प्रधानमंत्री पद की खुली बाहों को विनम्रता पूर्वक अस्वीकार कर कर्म पथ पर चलना किसी भी पाँव के लिए सहज-सरल नहीं होता। यूँ विपक्ष की राजनीतिक बाध्यता इसे नाटक या मजबूरी बताती रही किंतु सच सबको पता है कि संविधान और जन समर्थन के सारे प्रावधान सोनिया जी के पक्ष में खड़े थे। सबसे बड़ी बात यह सब उन्होंने यह पूरी यात्रा बिना कोई आँसू बहाये पूरी की… हत्यारों को क्षमा दान से लेकर तोहमतों पर चुप्पी लगाने तक..।*
*इस पुस्तक को पढ़ने का मन इसलिए भी है कि इस बहाने उस समय की राजनीति के साथ स्त्री का मन, प्रेम, विषाद, द्वंद, संघर्ष, समय, सरोकारों जानकर अपने आस-पास के समाज को समझने में मदद मिलेगी।*
*सार्वजनिक जीवन जीने वाले नायकों की आत्मकथाएं इतिहास को आधार देती है ताकि बाद वाली पीढ़ियां अपने समय की राह चुनते हुए सावधान रहे..फिर कितने लोगों के पास ऐसी कहनियां होती है, जिनमें उजला चेहरा साफ दिख सके..*
*जल्दी ही पुस्तक पढ़कर कुछ लिखने की कोशिश करूंगा।मुझे उम्मीद है कि उक्त पुस्तक राजनीति के शिखर का मौन वक्तव्य साबित होगी*
*रास बिहारी गौड़*