शहर के विकास कार्य शासन- प्रशासन की प्रमुखता: देवनानी

कृष्णा विहार संस्थान ने विधानसभा अध्यक्ष एवं मेयर को सोंपे ज्ञापन 
अजमेर 19 नवंबर। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष एवं अजमेर उत्तर के विधायक श्री वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को यहां कहा है कि शहर के विकास कार्य शासन और प्रशासन की प्रमुखता है। विकास कार्यों के चलते ही शहर की तस्वीर बदल रही है जहां देश-विदेश से आ रहे पर्यटक भी इस नगर की भव्यता एवं विस्तार की प्रशंसा कर रहे हैं।
  देवनानी ने कुंदन नगर स्थित कृष्णा विहार समग्र विकास संस्थान के एक प्रतिनिधि मंडल को उनके निवास स्थान पर ज्ञापन भेंट करने के दौरान बताया कि शहर के विकास कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
उन्होंने ज्ञापन में दी गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए वरीयता आधार पर दूर करने हेतु आश्वासन दिया है। इस अवसर पर नगर निगम की महापौर श्रीमती अनामिका शर्मा को नगर की प्रथम नागरिक चुने जाने पर बधाई देते हुए ज्ञापन की एक प्रतिलिपि भेंट की। श्रीमती शर्मा ने निगम के संबंधित कार्यों पर शीघ्र कार्रवाई करने हेतु आश्वासन दिया।
  संस्थान के अध्यक्ष बसंत विजयवर्गीय के अनुसार ज्ञापन में कॉलोनी की अधिकांश नालियों की टूट फूट होने से गंदगी बढ़ने ,सड़क मार्ग के दोनों और फुटपाथ एवं नालियों के निर्माण, विद्युत व्यवस्था को अंडरग्राउंड करने ,केबल जालों से छुटकारा पाने, विद्युत ट्रांसफार्मर को सही स्थान पर स्थानांतरित करने, नियमित पानी सप्लाई के समय एवं प्रेशर के कमी को दूर करने ,राजपूत हॉस्टल छात्रावास के बाहर बने सड़क पर अवरोध को दूर करने हेतु निवेदन किया है ।इस दौरान कॉलोनी की अन्य समस्याओं पर भी श्री देवनानी एवं श्रीमती शर्मा को अवगत कराते हुए कॉलोनी में उनके स्वागत समारोह हेतु निमंत्रण भी दिया ।
   प्रतिनिधि मंडल में संरक्षक जेपी गुप्ता,अध्यक्ष बसंत विजयवर्गीय, सह सचिव सतीश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष रामावतार खंडेलवाल एवं सदस्य अश्विनी वैष्णव शामिल रहे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!