श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री नृसिंह अग्रसेन विद्यापीठ में 21 नवंबर 2026 को विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, नवाचार एवं व्यावहारिक कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ एवं ‘फायरलेस कुकिंग’ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कक्षा तृतीय से अष्टम तक के विद्यार्थियों ने ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ प्रतियोगिता में अपनी कल्पनाशीलता से अनुपयोगी वस्तुओं को आकर्षक एवं उपयोगी रूप प्रदान किया। वहीं एचकेजी से कक्षा द्वितीय तक के नन्हे विद्यार्थियों ने ‘फायरलेस कुकिंग’ प्रतियोगिता में बिना आग के स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन तैयार कर अपनी पाक-कला का प्रदर्शन किया।
‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ प्रतियोगिता के परिणामों में कक्षा तृतीय से पंचम वर्ग में भूपेंद्र (कक्षा V) ने प्रथम, कनक (कक्षा III) ने द्वितीय एवं मान्या (कक्षा V) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा षष्ठी से अष्टम वर्ग में सान्वी (कक्षा VII) प्रथम, सौम्या (कक्षा VI) एवं मेयांशु (कक्षा VIII) द्वितीय तथा कृतिका (कक्षा VIII) एवं अवनीत कौर (कक्षा VII) तृतीय स्थान पर रहे।
‘फायरलेस कुकिंग’ प्रतियोगिता में एचकेजी वर्ग में कृषिका खत्री प्रथम, हानिका द्वितीय एवं प्रिशा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रथम कक्षा में जिनेश ने प्रथम, रूही ने द्वितीय एवं इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय कक्षा में इनाया प्रथम, मायशा द्वितीय एवं चित्रांशी तृतीय स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. निवेदिता पाठक ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं व्यावहारिक ज्ञान का विकास करती हैं।
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डॉ. नरेंद्र पारख ने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों में नई सोच, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है।
कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी गई तथा प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई।