आज का राशिफल व पंचांग : 22 नवम्बर, 2026, रविवार

आज और कल का दिन खास
22 नवम्बर 2026 : वीरांगना झलकारी बाई की जयंती आज।
22 नवम्बर 2026 : राधा वल्लभ का पाटोत्सव आज।
22 नवम्बर 2026 : प्रदोष व्रत आज।
23 नवम्बर 2026 : सत्य साँई की जयंती कल।
23 नवम्बर 2026 : बैकुंठ चतुर्दशी कल।
23 नवम्बर 2026 : कल पूर्ण होंगे रोटक व्रत।
23 नवम्बर 2026 : बड़ा ओसा कल।
23 नवम्बर 2026 : भरणी दीपम कल।
23 नवम्बर 2026 : कार्तिक व्रत का उद्यापन कल।
आज का राशिफल
*****************
22 नवम्बर, 2026, रविवार
==================
मेष राशि: आज तनाव की कुछ घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।
वृषभ राशि: काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों में आप की पूछ- परख बढ़ेगी।
मिथुन राशि: आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति संभव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।
कर्क राशि: सामाजिक आयोजनों में आपकी प्रशंशा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।
सिंह राशि: आप बहुत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं, सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों का दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम में सफलता के योग हैं। उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे।
कन्या राशि: आपकी दिनचर्या में आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। जिनकी संतान विवाहयोग्य है उनके विवाह के योग बनेंगे। व्यवसाय में लाभ का योग है। नौकरों पर नजर रखें।
तुला राशि: आज बिछड़े साथी से मिलन के योग हैं। आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बलबूते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।
वृश्चिक राशि: अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न बरतें। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी।
धनु राशि: अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे है। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है। आप के लिए शनिदेव की आराधना लाभदायक रहेगी।
मकर राशि: नौकरी में बदलाव चाहते हैं पर फैसला लेने में असमंजस्य की स्थिति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।
कुंभ राशि: समय का सदुपयोग करें। बुरी संगत से बचें। दूसरों की उन्नति से दुखी न हों। आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।
मीन राशि: समय पर काम न होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।
आज का पंचांग
===========
22 नवम्बर 2026, रविवार
***********************
तिथि त्रयोदशी अगले दिन 02:39 AM आगे – चतुर्दशी
योग व्यतिपात 11:29 PM आगे – वरियान
करण कौलव 03:53 PM तैतिल अगले दिन 02:39 AM आगे – गर, वणिज
नक्षत्र अश्विनी अगले दिन 04:16 AM आगे- भरणी
पक्ष शुक्ल
वार रविवार
सूर्योदय 06:48 AM
सूर्यास्त 05:25 PM
चन्द्रमा मेष
राहुकाल 04:05 PM – 05:25 PM
विक्रमी संवत्   2083
शक सम्वत 1948
मास अमांत कार्तिक
मास पूर्णिमांत कार्तिक
शुभ मुहूर्त – अभीजित 11:45 AM – 12:28 PM
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!