ब्रह्मानंद धाम में सिंधी समाज का झूलेलाल बहेराणा साहिब श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न

ब्यावर। सिंधी समाज का पावन झूलेलाल बहेराणा साहिब 21 नवंबर, शनिवार को ब्रह्मानंद धाम में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजबंधुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा आयोजन को सफल एवं यादगार बनाया।

इस पावन अवसर पर वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों का माला दुपट्टा पहनाकर एवं कंबल और प्रसाद देकर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद लिया एवं
समाज में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले समाजसेवियों को उनके योगदान के लिए “समाज रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यक्तियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनके सेवा, समर्पण एवं समाज के प्रति योगदान की सराहना की गई। इस सम्मान समारोह के माध्यम से समाज में सेवा भावना, मानवता एवं वरिष्ठजनों के प्रति आदर-सम्मान का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के आयोजक श्री सिंधी सेंट्रल पंचायत सोसाइटी (रजि.), जिला ब्यावर एवं सिंधी आदिशक्ति सेवा संगठन रहे। आयोजन में समाजबंधुओं की सहभागिता, सहयोग एवं उत्साह देखने योग्य रहा। सभी ने मिलकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संस्था के अध्यक्ष प्रेम मंगलानी ने सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकता, सहयोग एवं सेवा भावना ही ऐसे आयोजनों की सफलता का आधार है। उन्होंने आयोजन में उपस्थित सभी समाजबंधुओं, सहयोगकर्ताओं एवं सेवा देने वाले सदस्यों का धन्यवाद किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित एवं सेवा के कार्यों में एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील की।

झूलेलाल बहेराणा साहिब का यह आयोजन भक्ति, सामाजिक एकता, बुजुर्गों के सम्मान एवं सेवा भावना का सुंदर संदेश देकर संपन्न हुआ।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!