अजमेर। महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर में आयोजित दो दिवसीय अन्तर्विश्वविद्यालय युवा महोत्सव बणी ठणी 2013 का शानदार समापन हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा ने अपने ऊर्जावान उद्बोधन में कहा कि युवा ही देश की तकदीर बदलने वाली शक्ति है। आज के इस दौर में हमें विवेकानन्द के आदर्शाें को अपनाने की जरूरत है। प्रोफेसर रूपसिंह बारेठ ने कहा कि विश्वविद्यालय का दायित्व विद्यार्थियों में न केवल शैक्षणिक उन्नयन करना है बल्कि उन्हें सुसंस्कृत राष्ट्रीय नागरिक बनाना है। अध्ययन के साथ-साथ सह शैक्षणिक गतिविधियां भी छात्र के सर्वागीण विकास के लिये आवश्यक है। विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष श्री मोहित कुमार ने भी कार्यक्रम में भाग लेने आई विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों का आभार जताया तथा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि श्री नीरज जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा व श्री अमित भंसाली प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा युवा मोर्चा का स्वागत किया। डीन, छात्र कल्याण डॉ. शिवदयाल सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सह अधिष्ठाता डॉ. अश्विनी तिवारी ने युवा महोत्सव के परिणामों की घोषणा की। आज दिनांक 29 जनवरी 2013 को युवा महोत्सव बणी ठणी में निम्नलिखित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया-लैण्डस्केपिंग, लोक नृत्य एकल व समूह, भारतीय षास्त्रीय एकल नृत्य, पाश्चात्य नृत्य एकल व समूह व अंत में पृथ्वी बचाओ थीम एवं बालीवुड के आज तक के सफर को कलाकारों द्वारा फैशन शो के माध्यम से प्रस्तुत किया। लोक नृत्य एकल में सागावरकर अक्षय ने अम्बे से गोंदड़ी, गीता बरदेवा ने तेरे हुस्न की चर्चा पिण्डा विच, रेखा सैनी ने चिरमी रा डाला चार, कमलेश कुमार छीपी ने जिस देश में गंगा रहता है की प्रस्तुती दी। लोक नृत्य समूह एलिजाबेथ एवं समूह ने काला डोरिया व दिव्या जांगिड़ एवं समूह ने पूर्णिमा की रात पर नृत्य प्रस्तुत किया। भारतीय षास्त्रीय एकल नृत्य में वीरेन्द्र व रश्मि जांगिड ने कत्थक नृत्य की शानदार प्रस्तुती दी। पाश्चात्य नृत्य एकल में पल्लवी सेन, संजय ढाका, रौनक शर्मा व सलीम खान ने शानदार प्रस्तुती दी। पाश्चात्य नृत्य समूह में गीता बरदेवा एवं समूह ने एवं सलीम खान व समूह ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी। इस युवा महोत्सव में देश की विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया तथा जिनमें से राजस्थान विश्वविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व मदसविश्वविद्यालय, अजमेर द्वितीय स्थान पर रही।। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजू शर्मा ने किया।
– डा0 राजू शर्मा
मीडिया संयोजक