अजमेर । पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रसूलपुरा पंचायत समिति श्रीनगर जिला अजमेर में नसीम अखतर इंसाफ, शिक्षा राज्यमंत्री, राजस्थान सरकार ने प्रशासन गांवो के संग अभियान कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान माननीय मंत्री महोदया द्वारा ने ग्रामवासियों को 7 पटटों को वितरण किया, राजस्व विभाग द्वारा 13 हेक्टर आरक्षित भूमि में के प्रस्ताव भिजवाये गये, 10 बंटवारे, 58 नामान्तरण किए, 41 नक्ले जारी, 70 जाति प्रमाण पत्र, 60 मूल निवास प्रमाण पत्र, 67 जन्म एवं 08 मृत्यु के प्रमाण पत्र एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 18 पेंशने स्वीकृत की गई, 03 पालनहार योजना के तहत लाभान्वित किया व पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं को 180 टीके लगाये गये, 62 पशुओं का उपचार, 338 डिवरमिंग, आयुर्वेद विभाग द्वारा 61 रोगियों को निःशुल्क दवाएं दी गई, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 31 टीकाकरण किए गये ऊर्जा विभाग द्वारा 03 मीटर ठीक एवं बदले गये, 3 विधुत के बिल सही किए गये, 13 वरिष्ठ नागरिकों को एवं 01 विकलांगों को रोडवेज के रियायती पास वितरित किए गये, जन स्वास्थ्य एवं अभियांन्त्रिकी विभाग द्वारा 01 हैण्डपम्प मरम्मत की गई, 02 पानी की गुणवत्ता की जांच की गई एवं पंचायत समिति द्वारा अपना खेत अपना काम नरेगा योजनान्तर्गत 01, निर्मल भारत योजना में 01,कृषक सहयागिता की संख्या 45, फव्वारा सेट पत्रावली 02, निस्तारित किए, पौध संरक्षा 3, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 10 टीके, 4 कुपोषण बच्चों का चिन्हिकरण इसके साथ-साथ नसीम अखतर इंसाफ, शिक्षा राज्यमंत्री, राजस्थान सरकार द्वारा 2 ट्राईसाइकिल, 2 विलचेयर दे कर ग्रामवासियों को लाभान्वित किया।
इस मौके पर प्रधान श्री रामनारायण गुर्जर, उपखण्ड अधिकारी निशु अग्निहोत्री, तहसीलदार श्री मनमोहन मीणा, विकास अधिकारी श्री अमित जैन, सरंपच श्री गपुरन जी, श्री सलीम भाई, श्री युनुस खान एवं अनेक अधिकारी, अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता व ग्रामवासी मौजूद रहे।