छतरपुर। मन और शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए खेल जरूरी है। पड़रिया जैसे छोटे से ग्राम में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सराहनीय प्रयास है। इस आयोजन के लिए जो भी सहयोग बन पड़ेगा किया जाएगा। पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह मुन्नाराजा आज 9 फरवरी तक चलने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के बाद यह उद्गार व्यक्त कर रहे थे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने की। शुभारंभ मैच छतरपुर और मातगुवां के बीच खेला गया। कार्यक्रम के
मुख्य अतिथि मुन्नाराजा ने आवासहीन कुछ ग्रामीणों की समस्या उनके समक्ष रखे जाने पर उन्होंने ग्राम के सरपंच और सचिव को बुलाकर आवास योजना के तहत कार्यवाही किए जाने को कहा, वहीं खेल मैदान में प्रस्तावित पुलिस चौकी के निर्माण को अनुचित बताते हुए ग्राम पंचायत से खेल मैदान के ठीक सामने खाली पड़ी भूमि को प्रस्तावित पुलिस चौकी के लिए आवंटित किए जाने की सलाह दी और इस संबंध में उचित कार्यवाही किए जाने कहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि पड़रिया ग्राम का यह वर्षों पुराना इकलौता
खेल मैदान है, इसे अन्य प्रयोजन के लिए कतई उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि पड़रिया ग्राम से उनका पुराना रिस्ता है। इस ग्राम में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित कर ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को क्रिकेट में आगे बढऩे को जो अवसर दिया जा रहा है वह सराहनीय है। इस आयोजन में अपेक्षित सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने आयोजन समिति और टूर्नामेेंट में भाग ले रही जिले के विभिन्न इलाकों से आने वाली टीमों के खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी। खेल के अलावा इस ग्राम की अन्य समस्याओं को भी उन्होंने जिला कांग्रेस की ओर से समाधान कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक नायडू, महामंत्री लखन दुबे, प्रवीण अवस्थी भी विशेष रूप से मौजूद थे। प्रारंभ में टूर्नामेंट के अतिथियों का आयोजन समिति के अध्यक्ष जानकी प्रसाद तिवारी, उपाध्यक्ष सुम्मेर सिंह, सचिव दीनदयाल विश्वकर्मा, सरपंच हरप्रसाद पटेल, रामबाबू दुबे, जितेन्द्र तिवारी, छोटू महाराज, गोलू, मोनू, राजेन्द्र और नरेश तिवारी सहित ग्राम के कई गणमान्य नागरिकों ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और अध्यक्ष ने मैदान में जाकर बैटिंग और बॉलिंग करके टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
– संतोष गैंगेले