गिरिजा व्यास की बड़ी बहन का निधन

उदयपुर। चित्तौड़ की सांसद डॉ. गिरिजा व्यास एवं गोपाल शर्मा की बड़ी बहन लीला बाई व्यास धर्मपत्नी मोहनलाल व्यास का मंगलवार सुबह 4 बजे हृदयगति रुक जाने से डॉ. व्यास के मोतीमगरी स्थित निवास पर निधन हो गया। वे 78 वर्ष की थीं। रिटायर्ड प्रधानाध्यापिका लीला बाई का शाम 4 बजे नाथद्वारा में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा द्वारकाधीश की खडक़, आनन्द टॉकीज के पास नाथद्वारा स्थित निवास से श्मशान घाट पहुंची, जहां उनके पुत्र गोविन्द एवं राजकुमार व्यास ने मुखाग्नि दी। श्रीमती लीला बाई के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केन्द्रीय मंत्री डॉ. सी. पी. जोशी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान, सांसद रघुवीर मीणा एवं संभागीय प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने शोक व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!