सावित्री महाविद्यालय कार्मिको का अनशन शुरू

SAVITRI COLLEGE DHARNA 02अजमेर। रविवार को सावित्री कन्या महाविद्यालय के अस्थाई कर्मचारी 48 घंटे का अनशन पूरा होने पर भी प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा कोई सुध नही लेने के कारण रविवार सुबह 10 बजे से कर्मिक भूख हड़ताल पर बैठ गये। रविवार को बनवारी लाल मारोठिया भूख हड़ताल पर बैठे, सभी 18 कर्मचारियों की मांग है कि सरकार ने समय-समय पर विभिन्न विभागों में कार्यरत सवींदा कर्मचारियों को स्थाई किया है जैसे पैराटीचर, पैराइंजिनियर, पैरामेडिकल, ग्राम रोजगार सहायक, कर्मचारियों को स्थाई किया। इसलिए हम 18 कार्मिको को भी सावित्री कन्या महाविद्यालय के अधिग्रहण के साथ समायोजित कर स्थाई किया जाये। कर्मचारियों ने घर चलाने के लिए भीख मांगना शुरू कर दिया है।

error: Content is protected !!