अजमेर। रोडवेज यात्रियों को अब लाइन में लगकर टिकिट नही खरीदना पडेगा। बुधवार से केन्द्रीय बस स्टेंड पर रोडवेज द्वारा स्मार्ट कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी। बस स्टेंड के मुख्यप्रबंधक जयदेव सांखला ने बताया कि स्मार्ट कार्ड डेबिट कार्ड की तरह ही होगा। जिसे रिचार्ज कराया जा सकेगा। यात्रा के दौरान कंडेक्टर कार्ड को ईटीएम मशीन में स्वैप करेगा और यात्रा की राशि काट ली जायेगी। फिलहाल मंथली पास से यात्रा करने वाले यात्रियों, विकलांगो, वरिष्ठ और निशक्तजन के ही पास बनाये जा रहे हैं।रोडवेज द्वारा शुरू की गयी इस योजना पर ज्यादातर यात्रियों की राय अलग अलग मिली। किसी ने इस योजना को कारगर बताया तो किसी ने नहीं।