शिक्षक प्रशिक्षण परीक्षा बनी कमाई का जरिया-देवनानी

devnaniअजमेर। उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने राज्य सरकार द्वारा शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम हेतु आयोजित की जाने वाली परिक्षाओं को कमाई का साधन बनाये जाने का आरोप लगाते हुए बताया कि उनके द्वारा विधान सभा में राजकीय महाविद्यालय द्वारा आयोजित की गयी बीएसटीसी परिक्षाओं के सम्बंध में पूछे गये सवाल के जवाब में सरकार ने यह जानकारी दी है कि जीसीए द्वारा 2008 से 2011 तक बीएसटीसी परीक्षा शुल्क के रूप मंे 36 करोड़ 60 लाख की राषि बेरोजगार विद्यार्थियों से वसूल की गयी जबकि परिक्षाओं के आयोजन पर, कार्यालय व्यय पर तथा स्थाई परिसम्पतियों पर इसमें से मात्र 16 करोड़ 55 लाख रूपयें खर्च किये गये।

देवनानी ने कहा कि जब परीक्षाओं के आयोजन व अन्य समस्त व्यवस्थाओं पर खर्चा वसूल गये शुल्क के आधे से भी कम होता है तो फिर सरकार बेरोजगार विद्यार्थियों से अधिक शुल्क वसूल कर उनका व उनके अभिभावकों का शोषण क्यों कर रही है।
देवनानी ने जीसीए द्वारा आयोजित बीएसटीसी परीक्षा के आयोजन पर किये गये खर्चे में भी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि जब वर्ष 2008 में 3 लाख 9 हजार 115 अभ्यर्थी बीएसटीसी परीक्षा में प्रविष्ट हुए तो परीक्षा आयोजन का प्रत्यक्ष व्यय 3 करोड़ 16 लाख बताया गया है जबकि वर्ष 2009 में 2 लाख 55 हजार 459 अभ्यर्थी थे तो भी व्यय बढ़कर 3 करोड़ 34 लाख तथा वर्ष 2011 में तो अभ्यर्थी 1 लाख 76 हजार 886 ही प्रविष्ट हुए थे जबकि परीक्षा आयोजन का प्रत्यक्ष व्यय 3 करोड़ 33 लाख बताया गया है। देवनानी ने कहा कि अभ्यर्थियों की संख्या घटने पर भी परीक्षा आयोजन के खर्चे में हुई बढ़ोतरी के आंकड़ों से स्पष्ट है कि 2008 के बाद परीक्षा आयोजन में किस स्तर तक की अनियमितताऐं हुई है। (प्रष्न के जवाब की प्रति)

2. देवनानी ने विधान सभा में उठाया सावित्री कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों का मामला
अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज विधान सभा में सावित्री कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों का मामला उठाते हुए कहा कि डेढ़ दषक से अधिक समय से अपनी सेवाऐं दे रहे कर्मचारियों को सरकार ने आज बेरोजगार कर दिया है। उनके सामने अपने परिवार के भरण पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है। अधिकाषं कर्मचारी ऑवरऐज हो चुके है। सरकार को उनके भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए उन्हंे रोजगार दिये जाने व उनकी मांगों पर विचार करना चाहिए।

1. देवनानी ने आज विधान सभा में जोधपुर के जय नारायण विष्वविद्यालय द्वारा षिक्षक भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताऐं व भ्रष्टाचार किये जाने का मामला भी उठाया।

2. देवनानी ने आज विधान सभा में पचेरी, झुंझुनु में स्वतन्त्रता सैनानी स्व. ताड़केष्वर शर्मा के पौत्र प्रदीप कुमार शर्मा का गत दिनों डेढ़ फिट गहर खड्डे से शव मिलने का मामला उठाया जो कि गत दो वर्षो से अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में नामजद रिपोर्ट होने व ग्रामीणों के विरोध के बाद भी पुलिस अपराधियों को गिरफतार नहीं कर रही है।

error: Content is protected !!