अजमेर। 31 वर्षीय गो पर्यावरण चेतना पदयात्रा के अजमेर आगमन पर महान संतो के सानिध्य में 12 से 16 मार्च तक स्थानीय आजाद पार्क में प्रतिदिन 2 से 6 बजे तक गौ कथा और नानी बाई के मायरे की कथा का आयोजन किया जा रहा है। गुरूवार को शास्त्रीनगर सामूदायिक भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए संयोजक सम्मानसिंह ने बताया कि युवा क्रांतिकारी संत जगदीश गोपाल जी महाराज भारत भूमि पर हो रही गौ हत्याओं को रोकने, हर घर में गाय मां को स्थापित करने और हर घर के बाहर वृक्ष लगाने के उद्देश्य से 4 दिसंबर 2012 को राजस्थान की वीर भूमि हल्दी घाटी से 31 वर्षीय गो पर्यावरण चेतना पदयात्रा पर निकल पडे़। यह पदयात्रा 12 मार्च मंगलवार को पुष्कर से अजमेर में प्रवेश करेगी। पदयात्रा का रिज़नल कॉलेज चौराहे पर स्वागत किया जायेगा। जहां से रैली के रूप में कलश यात्रा के साथ यह पदयात्रा कथा स्थल आजाद पार्क पहुंचेगी। प्रेसवार्ता के दौरान गौ कथा समिति के संरक्षक आंनद प्रकाश अरोड़ा, अध्यक्ष मोहन सिंह यादव, संयोजक सम्मान सिंह सहित समिति पदाधिकारी मौजूद थे।
