चाचा चला रहे भतीजे की सरकार: भाजपा

chacha chala rehe he 2013-3-15बरेली। भाजपा ने प्रदेश की सपा सरकार के एक साल की तुलना घोर अनिश्चयकाल से की है। कहा है कि सरकार ने पूरे साल अफसरों के तबादले किए। अपराधों को बढ़ावा दिया और प्रदेश की जनता को सिर्फ बांटने का काम किया है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने गुरुवार को यहां संजयनगर पार्टी कार्यालय पर कहा कि प्रदेश में ऐसे भतीजे की सरकार चल रही है, जो चाचाओं से नियंत्रित है। इसमें एक से अधिक केंद्र बनकर उभरे हैं। यही वजह है कि विकास भटक गया है। इसमें बैठे लोगों में खींचतान मची हुई है। जनता की बात सुनने वाला कोई नहीं है। सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार पनप रहा है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के खिलाफ 16 मार्च को भाजपा लखनऊ में महिला रैली निकालकर प्रदर्शन करेगी। इसकी अगुवाई पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज और स्मृति ईरानी करेंगी।व्व्व्व्व

error: Content is protected !!