अजमेर। अजमेर युथ क्लब के द्वारा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय पर सोमवार को क्लब अध्यक्ष मेहुल गर्ग व क्लब के सदस्यों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया। गर्ग ने बताया कि बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों के साथ किये जा रहे अन्याय से विद्यार्थियों का मनोबल कम हो रहा है। आज सभी जगहों पर हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है तो विद्यार्थी कहां जाये शिक्षा जैसे क्षेत्र में भी भ्रष्टाचार होना बडी शर्म की बात है। आज परिजन अपने बच्चों को विद्यालय में अपना भविष्य बनाने भेजते हैं पर भविष्य बनाने वाले भ्रष्टाचारी और स्वार्थी हांे तो विद्यार्थी कहां जायें। युथ क्लब के पदाधिकारीयों ने बोर्ड ऑफिस के बाहर टायर जला और मुख्य द्वार पर ताला लगाकर बोर्ड अधिकारीयों के खिलाफ प्रदर्शन किया।