किरण माहेश्वरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने पर समर्थकों में हर्ष

kiran4उदयपुर। उदयपुर की पूर्व सांसद, राजसमंद की विधायक एवं भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव किरण माहेश्वरी को नवीन कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी हर्ष छा गया। जैसे ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने के समाचार मिले, कार्यकर्ताओं नें एक दूसरे को बधाईयाँ दी एवं मुंह मीठा करवाया।
प्रवक्ता अनिल चतुर्वेदी नें बताया कि रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह की नई कार्यकारिणी के समाचार टीवी पर आते ही बधाइयाँ देने वालों का तांता लग गया। बधाईयों के कारण किरण के टेलिफोन दिन भर व्यस्त रहे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवकिशोर सनाढ़्य, पूर्व उपसभापति वीरेन्द्र बापना, अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इकराम कुरेशी, पूर्व न्यासी गुरप्रीत सिंह सोनी, डॉ. के एल समदानी, एल एन नंदवाना, सुनील कोठारी, अमृत मेघवाल, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रतिनिधि गोविन्द दीक्षित, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद उदावत नें हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि किरण माहेश्वरी मेवाड़ की गौरव है।
किरण को बधाई देते हुए में पूर्व पार्षद चेतन सनाढ़्य, नरेश पंवार, रेखा उंठवाल, उर्मिला भण्डारी, निर्मला तलेसरा, शशि शर्मा, आशा गेलड़ा, मिडिया के पूर्व जिला महामंत्री राजेश शर्मा, उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजय गोधा, दीनदयाल स्मृति मंच के प्रदेश मंत्री अनिल चतुर्वेदी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सलीम अगवानी, जिला महामंत्री मुश्ताक चंचल, महिला मंच की जिलाध्यक्ष अनिता दरक, कमल वाहिनी, मृगेन्द्र भारती, भारत विकास परिषद, भारतीय लायंस परिसंघ के पदाधिकारीयों नें उनके मंगलमय भविष्य की कामना और राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!