भाजपा सरकार भ्रष्ट और निकम्मी: चन्द्रभान

bjp suraj sankalp yatraजयपुर। राजस्थान के इतिहास में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार जैसी भ्रष्ट और निकम्मी सरकार अब तक नहीं बनी हैं। यह कहना है कि राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान का। पार्टी की संदेश यात्रा के आगाज के मौके पर चन्द्रभान ने शनिवार को सिर्फ भाजपा नहीं नहीं पार्टी प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे और घनश्याम तिवाड़ी पर भी निशाना साधा। प्रदेशाध्यक्ष चंद्रभान ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे और नेता घनश्याम तिवाड़ी की यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आयोग की रोक के बाद भी तिवाड़ी धार्मिक यात्रा निकाल रहे हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजनीतिक स्वार्थ के लिए सुराज यात्रा निकाल रही हैं। ये ऐसा ही है जैसे 100 चूहें खाकर बिल्ली हज को चली। जबकि कांग्रेस की यात्रा प्रदेश के विकास का प्रतीक है।

पीसीसी में हुए कार्यक्रम डॉ. चन्द्रभान ने न सिर्फ भाजपा बल्कि संघ को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जब राजस्थान का गठन हो रहा था तब भी जन संघ की भावनाएं आम आदमी के साथ नहीं बल्कि रियासतों के साथ थी।

error: Content is protected !!