गुमला (झारखंड)। गुमला के चैनपुर बाजार टांड़हाट में नक्सलियों ने दिनदहाड़े पेट्रोलिंग पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में हवलदार समेत तीन जवान शहीद हो गए और तीन अन्य घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को नक्सलियों के एक समूह ने पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला बोल दिया जिसमें हवलदार भोला सिंह, जवान राम नारायण व दिलीप बेदिया शहीद हो गए जबकि अवर निरीक्षक गोपाल प्रसाद व एक जवान गोपाल मुर्मू गोली लगने से घायल हैं। इन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची ले जाया गया है। सभी मृतक सैप 6 के जवान हैं। इस घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली फरार हो गए। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है, छापेमारी शुरू कर दी गई है।