दिल्ली: छात्रा से रेप के आरोप में डीयू का लेक्चरर गिरफ्तार

arrestedनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय की 25 साल की स्टूडेंट ने सत्यवती कॉलेज के लेक्चरर पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी लेक्चरर वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित इंजीनियरिंग की छात्रा है।

पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है आरोपी वीरेंद्र सिंह ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी के वादे से मुकर गया। लड़की की शिकायत पर दिल्ली के एन काटजू मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

error: Content is protected !!