वाशिंगटन। प्रतिष्ठित येल विश्वविद्यालय के 2013 वर्ल्ड फेलो प्रोग्राम के लिए दो भारतीय प्रोद्युत बोरा व अभिक सेन चयनित हुए हैं। इस बार दुनिया भर से कुल 16 लोगों का चयन किया गया है।
बोरा असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य महासचिव हैं, जबकि सेन एक इकोनॉमिक ग्रुप के मैनेजिंग एडीटर हैं।
2002 में जब से इस फेलो प्रोग्राम की शुरुआत हुई है, तब से 13 भारतीय इसमें चयनित हुए हैं।