राजसमन्द। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने केंद्र के साथ राजस्थान की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। केंद्र सरकार को आजाद भारत की सबसे कलंकित सरकार को उन्होंने आजाद भारत की सबसे कलंक्ति सरकार करार दिया है। तो दूसरी ओर राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को उन्होंने जनता के हितों पर कुठाराघात करने वाला करार दिया है। भाजपा अध्यक्ष ने राज्य कि जनता से गहलोत सरकार के साथ केंद्र की मनमोहन सरकार को उखाड फेंकने का आह्वान किया है।
शौर्य के प्रतिक माने जाने वाले महाराणा प्रताप की धरती से कांग्रेस के खिलाफ जोरदार हमला बोलते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह बात अब दुनिया ने भी मान लिया है कि भारत में विकास का कार्य सिर्फ भाजपा की सरकारें कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि जब-जब देश में कांग्रेस की सरकार आती है महंगाई बढती है। राजनाथ ने कहा कि यह करप्सन कांग्रेस को मारेगा।