राजनाथ ने दी पार्टी नेताओं को नसीहत

rajnath singhजयपुर। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भाजपा नेताओं ने एकजुट होकर आगामी विधान सभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने की नसीहत दी। राजस्थान के प्रसिद्ध चारभूजा मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा की सुराज संकल्प यात्रा की रवानगी के मौके पर मंच पर मौजूद नेताओं को राजनाथ सिंह ने आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी के लिए काम करने को कहा। मंच पर मौजूद सभी वरिष्ठ नेताओं से राजनाथ ने प्रदेश के राजनैतिक हालात को लेकर अनौपचारिक चर्चा की।

उन्होंने सभी से वसुंधरा राजे के नेतृत्व में काम करने के लिए कहा। उन्होंने वसुंधरा राजे को सीएम प्रोजेक्ट करने के कारण बताते हुए कहा कि वसुंधरा प्रदेश की लोकप्रिय नेता है। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में बिजली का उत्पादन बढ़ाया था। नये पॉवर प्रोजेक्ट लगाए थे। जबकि मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक भी पॉवर प्रोजेक्ट नहीं लगाया।

error: Content is protected !!