‘इमरजेंसी में तीन बार रची गई थी संजय गांधी की हत्या की साजिश’

sanjaye gandhiनई दिल्ली। विकिलीक्स ने भारत के संदर्भ में खुलासा करते हुए यह दावा किया है कि साल 1976 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी के दौरान उनके बड़े बेटे संजय गांधी पर तीन बार जानलेवा हमला किया गया था। यह हमला उन पर उत्तर प्रदेश में दौरे के दौरान किया गया था। इस हमले में अत्याधुनिक राइफल का इस्तेमाल किया गया था।

विकिलीक्स के मुताबिक 1976 में अमेरिका भेजी गई खुफिया जानकारी के अनुसार यह हमला 30-31 अगस्त 1976 को किया गया था। हालांकि अमेरिका भेजे गए केबल में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि इस हमले को अंजाम देने के पीछे किसका हाथ था। केबल के मुताबिक अज्ञात हमलावर ने संजय गांधी को निशाना बनाकर गोलियां चलाई थी लेकिन उनकी ये कोशिश नाकाम रही।

इस हमले में संजय गांधी को कहीं कोई चोट नहीं पहुंची। इमरजेंसी के बाद सत्ता पर आई जनता दल की सरकार ने भी इस हमले का कहीं कोई जिक्र नहीं किया था। अमेरिकी खुफिया विभाग ने छह सितंबर 1976 को विदेश मंत्रालय को भेजी गई जानकारी में इस हमले का जिक्र किया है। इस जानकारी में बताया गया है कि यह हमले काफी सोच समझकर और साजिश के तहत किए गए थे। इस हमले में बाहरी शक्ति का बहुत बड़ा हाथ था।

संजय गांधी कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में से एक थे। लेकिन साल 1980 में विमान दुर्घटना में संजय गांधी की मौत हो गई और कांग्रेस वापस सत्ता पर काबिज हुई थी।

error: Content is protected !!