नवरात्रे स्थापना पर कई मंदिरो में महाआरती

ambe mata mandir navratra sthapna 01 अजमेर। चैत्र मास शुक्ल पक्ष की एकम पर शुक्रवार को चैत्र नवरात्रे के शुभारंभ पर मंदिरो और घरो में घट स्थापना कर माता की अराधना की गई। इसी के साथ नौ दिवसीय नवरात्र के धार्मिक उत्सव का शुभारंभ हो गया। माता के हजारो भक्तो ने निराहर रहकर व्रत उपवास किये और मां जगदंबा की स्तुति में दिन बिताया। इस महापर्व के अंतर्गत माता के भक्त प्रतिदिन जोत देखकर दुर्गा शप्तसती का पाठ कर मां भवानी को मनाते है। शहर के प्रमुख मंदिरो में एक दिन पूर्व ही विशेष सजावट कर साज सज्जा के साथ तैयारियां शुरू कर दी गई थी।
बजरंगगढ चौराहा स्थित जय अंबे माता मंदिर पर चैत्र मास शुक्ल पक्ष की एकम पर घट स्थापना का धार्मिक आयोजन बडे ही श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। मंदिर पर एक दिन पूर्व ही विशेष सजावट की गई। मां अंबे का नयनाभिराम श्रंृगार कर चोला चढाया गया और अखंड जोत प्रज्जवलित की गई। सुबह से हीं मंदिर पर श्रद्धालु भक्तो का तांता लगा रहा जो देर रात तक जारी रहा। मंदिर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष करण सिंह ने बताया कि अष्ठमी के दिन विशाल जागरण और नवमीं को कन्या लांगूर भोज कराया जायेगा। नो दिनो तक माता के मंदिर पर सुबह शाम नियमित महाआरती और प्रसादी वितरण का कार्यक्रम रहेगा।
chamunda mata mandir navratra 01वहीं चामुंडा माता मंदिर में भी घट स्थापना के साथ मां की अराधना शुरू हो गई। मुर्हुत के मुताबिक चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की एकम को प्रथम शक्ति स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना बडे ही श्रद्धा भाव से की गई। सुबह से ही मां की पूजा और दर्शनो के लिए भक्तो का तांता लगना शुरू हो गया। चामुण्डा माता मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री जगदीश सिंह चौहान ने बताया कि नौ दिनो तक चलने वाले इस कार्यक्रम में महाआरती प्रसाद वितरण हवन और अनुष्ठा सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम होगो।

error: Content is protected !!