यहां हैंडसम मर्दो के लिए ‘नो इंट्री’

saudi-arabia-deports-three-men-for-being-too-handsomeनई दिल्ली। कहीं आप भी स्मार्ट तो नहीं है। यदि आपकी खूबसूरती पर महिलाएं फिदा हो जाती हैं। यदि आपको देखकर महिलाएं कहती हों कि दूर ही रहो कहीं प्यार ना हो जाए। तो आपको अब सतर्क होने की जरूरत है। आपके लिए यहां खतरा ही खतरा है। आप भूलकर भी कभी सउदी अरब मत जाना। जी हां, वहा हैंडसम मर्दो के लिए नो इंट्री है।

दरअसल हुआ यह कि सउदी अरब में तीन मर्दो को देश से बाहर निकालने का फरमान सुना दिया गया। अब आप सोच रहे हों कि गुनाह कोई बड़ा होगा तभी ऐसी सजा दी गई। तो आप गलत है। इनका गुनाह खूबसूरत होना है। जी हां, तर्क तो यही दिया गया कि ये तीनों काफी हैंडसम हैं इसलिए इनको देश से निकाला जा रहा है। इनको देखकर महिलाएं उनकी ओर आकर्षित हो सकती हैं। संयुक्त अरब अमीरात से आए ये तीनो पुरूष रियाद में एक कल्चरल फेस्टिवल में शामिल होने आए थे। इसी दौरान धार्मिक पुलिस आयी और इन्हें जबरदस्ती यहां से लेकर चली गई। और इन्हें वापस भेज दिया गया। अरबी भाषा के एक अखबार में धार्मिक पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया कि ये तीनों काफी हैंडसम थे जिसकी वजह से इनको वहां से हटाया गया। धार्मिक संस्थाओं को डर था कि इनको देखकर महिलाएं कहीं इनके प्रेम में ना पड़ जाएं। इनको वापस इनके देश भेज दिया गया। यूएई ने अपने बयान में कहा कि फेस्टिवल में काफी महिलाएं थीं इस वजह से धार्मिक पुलिस को कार्रवाई पड़ी। गौरतलब है कि महिलाओं को सउदी अरब में गैर मर्दो से मेलजोल बढ़ाने से मनाही है।

error: Content is protected !!