अस्थायी अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही की

khwaja shahab ke 108 ve salana urse 01 khwaja shahab ke 108 ve salana urse 02अजमेर। ख्वाजा साहब के 801वें सालाना उर्स मेले की तैयारियों को देखते हुए नगर निगम और जिला प्रशासन मुस्तैद हो गया है। रविवार को अवकाश के दिन भी नगर निगम और दरगाह थाना पुलिस ने गंज, देहली गेट, दरगाह बाजार, अन्दरकोट, लंगरखाना गली, त्रिपोलिया गेट चौकी, से अस्थायी अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही की। नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी सत्यनारायण बोहरा ने बताया कि इससे पूर्व निगम के दस्ते ने दरगाह बाजार के व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने के लिए समझाइश की थी। रविवार को सामान जब्त करने की कार्यवाही की गई है जो आगे भी जारी रहेगी। बोहरा ने बताया कि मेले में जायरीनों की अधिक आवक से बाजारों में जगह कम हो जाती है। जिसके कारण जायरीनों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। वहीं दुर्घटना या हादसे का भय बना रहता है। पुलिस और निगम के अधिकारियों ने व्यापारियों को उर्स मेले के दौरान व्यवस्थाएं बनाए रखने और सहयोग करने को कहा।

error: Content is protected !!