नृत्य और नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ का संदेश दिया

meenu manuvikas mandir  02अजमेर। मीनु मनोविकास मंदिर के स्पेशल बच्चों ने शनिवार शाम जवाहर रंगमंच पर बेटी बचाओ उत्सव के दौरान नृत्य और नाटक के माध्यम से समूचे समाज को बेटी बचाने का संदेश दिया। स्कूल के लगभग 165 विद्यार्थियों ने सभागार में मौजुद लोगों को संदेश दिया कि प्रकृति के विरूद्ध जाकर हम अपना ही नुकसान कर रहे हैं। बेटा और बेटी प्रकृति की ही क्रिया है इसमें व्यक्ति की दखलंदाजी अनुचित है। साथ ही बच्चों ने meenu manuvikas mandir  01आकृषक गीतों पर मंत्रमुद्ध करने वाले नृत्य प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने कन्याभ्रूण हत्या को समाज पर कलंक बताते हुए इसे तत्काल रोकने का आव्हान किया। इस अवसर पर जीसीए कॉलेज के संगीत विभागाध्यक्ष नासिर मोहम्मद मदनी, समाजसेवी मंजू तोषनीवाल, कमल शर्मा, संस्था की मुख्य कार्यकारी क्षमा काकड़े सहित बच्चे उनके अभिभावक और दर्शक मौजूद थे।

error: Content is protected !!