अजमेर। अजमेर की ऐतिहासिक आनासागर झील में मंगलवार सुबह एक महिला की बोरे में बंद लाश मिलने से सनसनी फैल गई। झील में लाश की सूचना मिलने पर गंज थाना प्रभारी चेतना भाटी और दरगाह सीओ अनिल सिंह मौके पर पंहुचे और लाश को बोरी से निकलवाकर शिनाख्त के प्रयास किये। मृतका के हाथ पर प्रेमदेवी नाम गुदा हुआ था जमातलाशी के दौरान मृतका के पास से मिले पर्स में मिले कागजात से पता चला की मृतका दौराई रेगरान मौहल्ला की रहने वाली है जिसकी गुमशुदगी कल ही रामगंज थाने में दर्ज करवाई थी प्रेम देवी 1 मई से घर से लापता चल रही थी। मृतका के रिश्तेदार प्रेम ने बताया कि प्रेम बाई पड़ाव में शंकर मसाले वालो के यहां मसाले साफ करने का काम करती थी। फिलहाल गंज थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तो की तलाश शुरू कर दी है।