सीनियर सैकेण्डरी कॉमर्स का परीक्षा परिणाम घोषित

board pariksha 01 board pariksha 02अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित सीनियर सैकेण्डरी कॉमर्स का परीक्षा परिणाम मंगलवार दोपहर जयपुर से घोषित किया गया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ पी.एस वर्मा के मुताबिक जयपुर स्थित राधाकृष्णन शिक्षा संकुल भवन में शिक्षामंत्री ब्रजकिशोर शर्मा लेपटाप का बटन दबाकर घोषित किया। अजमेर में बोर्ड कार्यालय होने के बावजूद जयपुर से रिजल्ट घोषित करने ओर अजमेर कार्यालय में जनसम्पर्क अधिकारी तक के मौजूद नही होने से मीडिया कर्मीयो के साथ-साथ परीक्षार्थियों को भी परेशानी उठानी पड़ी, वहीं प्रदेश स्तर की मेरिट लिस्ट में 10वां और जिले में पहला स्थान प्राप्त करने वाली गॅर्वमेंट गर्ल्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल ब्यावर की भारती हरजवानी ने 89.80 प्रतिशत अंक हासिल किये, जबकि द्रोपदी देवी सांवरमल स्कूल की छात्रा गरिमा ओझा ने मेरिट में तीसरा स्थान हासिल कर अपने परिवार ओर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल में प्राचार्य रंजना अग्रवाल ने गरिमा का मुंह मीठा कराकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की, साथ ही छात्राओं ने गरिमा को अच्छे अंक लाने की बधाईयां दी। गरिम ने अपने मेरिट में आने का श्रेय गुरूजनो और परिवारजनो को दिया।
परिणाम जानने के लिए बोर्ड की इस साइट पर जाइये:-
http://rajeduboard.rajasthan.gov.in/

error: Content is protected !!