अजमेर। 11 मई को सुभाष उद्यान में शाम 7 बजे कांग्रेस की संदेश यात्रा की जनसभा को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष डॉ चन्द्रभान, महासचिव मुकुल वासनिक, केन्द्रीय कंपनी मामलात मंत्री सचिन पायलट, प्रभारी अरूण यादव संबोधित करेंगे। संदेश यात्रा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने और सुभाष उद्यान की जनसंभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंगलवार को कांग्रेस की चारों ब्लॉको की अलग-अलग बैठके आयोजित कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई, साथ ही सभा को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
दक्षिण ब्लॉक ए की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष विजय नागौरा के नेतृत्व में संत कंवर राम धर्मशाला में रखी गई। बैठक में शहर अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रलावता, मेयर कमल बाकोलिया, पूर्व मंत्री ललीत भाटी, प्रमिला कोशिक, प्रताप यादव सहीत ब्लॉक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहें।
उत्तर ब्लॉक ए की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष आरिफ हुसैन की सदारत में आयोजित की गई।
सेवादल की बैठक कांग्रेस कार्यालय में मुख्य संगठक शेलेन्द्र अग्रवाल के नेतृत्व मंे हुई, बैठक से पूर्व सेवादल के संस्थापक एनएस आरडेकर की जयंति मनाते हुए उन्हे पूष्पाजंलि ओर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में शहर अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रलावता, मेयर कमल बाकोलिया, कैलाश झालीवाल सहीत पार्टी के कई पदाधिकारी और सेवादल के कार्यकर्ता मौजूद थे।
उत्तर ब्लॉक बी की बैठक सम्राट होटल में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बिन्दल के नेतृत्व में संपन्न हुई।