‘कर्नाटक में राहुल पास, मोदी फेल’

rahul gandhi with modiनई दिल्ली। कर्नाटक के नतीजे जैसे-जैसे सामने आ रहे हैं वैसे-वैसे कांग्रेस खुश तो भाजपा के तंबु में मातम पसरा है। रूझान और नतीजों से कहीं खुशी तो कहीं गम का नजारा देखने को मिल रहा है। चलिए हम आपको अब तक नेताओं के बयान बताते जा रहे हैं।

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा है कि कर्नाटक की जनता कांग्रेस को पूर्ण बहुमत देगी।

कांग्रेस के केएच मुनियप्पा के मुताबिक बीजेपी ने बहुत भ्रष्टाचार किए हैं। कांग्रेस को बहुमत मिलेगी। सीएम के मुद्दे पर सोनिया गांधी फैसला करेंगी।

अरविंद केजरीवाल ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि कांग्रेस सत्ता में लौटेगी। शासन करने के लिए पार्टी बदल जाएगी लेकिन जनता को भुगतना पड़ेगा।

जेडीएस के दानिश अली के मुताबिक उम्मीद है कि कर्नाटक की जनता एक अच्छा फैसला करेगी। अगर त्रिशंकु सरकार की नौबत आती है तो पार्टी तय करेगी।

जेडीयू के शिवानंद तिवारी कहते हैं कि ये अनुमान के मुताबिक ही नतीजा है। इससे ये समझ लेना चाहिए कि सभी को भ्रष्टाचार की सजा मिलेगी। कमल का फूल भ्रष्टाचार की वजह से ही मुरझा गया है। ये सभी के लिए चेतावनी है।

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा है कि कर्नाटक चुनाव में राहुल पास हो गए और नरेंद्र मोदी फेल हो गए हैं।

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि कर्नाटक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मनमोहन सिंह की वजह से जीत हुई है।

सोनिया: कर्नाटक के नतीजों से खुश हैं।

मनमोहन सिंह: भाजपा के विचारधारा की हार है।

सोनिया गांधी: वहां के विधायक खुद करेंगे नेता का चयन

सदानंद गौड़ा: येद्दयुरप्पा से नुकसान हुआ है।

सदानंद गौड़ा का बयान, हम हार कबूल करते हैं।

error: Content is protected !!