समता आन्दोलन समिति ने स्थापना दिवस मनाया

samta aandolan 01 samta aandolan 02अजमेर। समता आन्दोलन समिति के 5 साल पूरे होने पर शनिवार को समता दिवस के रूप में स्थापना दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने बताया कि समता आन्दोलन कम समय में ही भारत वर्ष में आप सभी के सहयोग से प्रदेश का सबसे सशक्त संगठन बन चुका है। संगठन राजस्थान के अलावा दिल्ली, उत्तराखण्ड, चण्डीगढ, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ में पूरी तरह सक्रिय है। सभी के प्रयासों का परिणाम रहा कि न्यायालय के आदेशानुसार राजकीय सेवाओं में पदोन्नति व आरक्षण खत्म हो चुका है जिसकी पालना राज्य सरकार के स्तर पर सुनिश्चित की जानी है। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष कश्मीर सिंह, अजीत शर्मा, महेन्द्र शर्मा, संगीता जैन, मनोज जोशी, रामबाबु शर्मा, भोमराज गुर्जर, महेश शर्मा सहीत कई पदाधिकारी मौजुद थे। जिलाध्यक्ष केजी मोदानी ने सभी सदस्यों का आभार जताया।

error: Content is protected !!