अजमेर। नगरा गोपालगंज स्थित मैथिल ब्राह्मण शिव मंदिर में रविवार को माता जानकी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक आयोजन बडी धुमधाम से संपन्न हुआ। इससे पुर्व शनिवार शाम माता जानकी को नगर ब्रह्मण कराया गया। बिहारीगंज स्थित माता मंदिर से गाजे बाजों के साथ मूर्ति की शोभायात्रा शुरू हुई जो भजनगंज जॉन्सगंज नगरा होते हुए गोपालगंज मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ यात्रा का स्वागत हुआ।
रात्री को मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें भजन गायकों ने सुमधुर भजन सुनाकर लोगों की तालियां बटोरी। रविवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में महाआरती के बाद भण्डारा प्रसादी का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर मैथिल ब्राह्मण समाज की जनगणना के लिये प्रकाशित किये गये फार्म का विमोचन आरएएस दिप्ती शर्मा और सीए सोनल झा के द्वारा किया गया। आयोजन मंे पार्षद मनोजदत्त मिश्रा, पण्डित देवदत्त शर्मा, देवकीनन्दन शर्मा, मोहन प्रकाश शर्मा, योगेन्द्र झा, राकेश शर्मा, नवीन निष्चल, संजय शर्मा, लोकेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के महिला पुरूष और युवा शामिल हुए और धर्म लाभ कमाया।
