लश्कर से संबंधों के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार

arestश्रीनगर। पुलिस ने रविवार को सोपोर में एक पुलिस कांस्टेबल को लश्कर-ए-तैयबा के साथ संबंधों के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हथियार व गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।

हालांकि किसी भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने लश्कर के लिए काम करने वाले पुलिस कांस्टेबल की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। लेकिन संबधित सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए पुलिस कांस्टेबल की पहचान हिलाल गुल, पुत्र-गुल मोहम्मद मीर के रूप में हुई है। वह सोपोर के साथ सटे आदिपोरा-रफियाबाद का रहने वाला है। उसे गत माह सोपोर में पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी कमांडर फहदुल्ला से मिले सुरागों के आधार पर पकड़ा गया है।

आईआरपी की 18वीं वाहिनी में तैनात हिलाल गुल के पास से पुलिस ने एक एसाल्ट राइफल,150 कारतूस और एक प्रैशर माइन भी बरामद की है। संबधित अधिकारियों ने बताया कि हिलाल को यह हथियार फहदुल्ला ने ही दिए थे। हिलाल अपनी गिरफ्तारी के समय एक संवेदनशील जगह पर तैनात था। वह पाकिसतानी आतंकी कमांडर फहदुल्ला के लिए वर्ष 2006 से काम कर रहा था।

संबधित अधिकारियों ने बताया कि फहदुल्ला से पहले वह लश्कर कमांडर फुरकान के लिए काम करता था।

error: Content is protected !!