अजमेर। दी अजमेर अरबन कॉओपरेटिव बैंक लिमिटेड जमाकर्ता एवं सदस्य संघर्ष समिति की एक बैठक सहकार भवन में आयोजित की गयी। बैठक के बाद उपरजिस्ट्रार पूरणमल को ज्ञापन देकर अरबन कॉ ओपरेटिव बैंक के खाताधराकों को राहत दिलाने की मांग की। संघर्ष समिति के लोगो ने उपरजिस्ट्रार पूरणमल वर्मा को बताया कि बैंक की बेलेन्स शीट के आंकड़ो से साल 2011 में ऐसी स्थिति नही थी कि बैंक के लेनदेन पर पूरी तरह रोक लगानी पड़े। वर्तमान बैंक प्रबंधक मुकेश कश्यप के आने के बाद बैंक दिन प्रतिदिन गर्त में जा रहा हैं। कश्यप बैंक आते ही नही और न ही छोटे-बेड़ ऋणियों से रिकवरी का प्रयास किया जा रहा है। बैंक का 10-15 आदमियों का स्टाफ दिनभर बैंक में मौजूद रहता है। जो आने वाले ग्राहकों को संतोषजनक उत्तर भी नही दे सकता। आखिर उन्हें वेतन भुगतान तो खाताधारको की जमापूंजी से ही किया जा रहा है। अधिकतर खाताधारक और निवेशक उम्र के अतिंम पड़ाव में है और अधिकतर लोग तनाव की स्थिति में है। ऐसे में किसी अनहोनी से इनकार नही किया जा सकता। लिहाज़ा कैसे भी राहत पहुंचाने का प्रयास किया जाये।