अजमेर। जॉइन्ट फोरम ऑफ बीएसएनएल यूनियन ऐसोसिऐशन के राष्ट्रीय आव्हान पर बुधवार को भोजन अवकाश के दौरान सावित्री स्कूल के सामने जीएम कार्यालय पर अपनी एक सूत्रिय मांग के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी समूह को संबोधित करते हुए संयोजक वीपी शर्मा ने कहा कि 78.2 प्रतिशत आईडीए मर्जर के साथ वेतन रिविज़न के मामले पर 12 जून 2012 को सीएमडी के साथ लिखित समझोता हुआ था लेकिन दूरसंचार विभाग इसकी स्वीकृति देने में अड़ंगा लगा रहा है। शर्मा ने बताया कि यदि दूरसंचार विभाग ने स्वीकृति नही दी तो 5 जून केा एक दिवसीय धरना और 12 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जायेगी। इस मौके पर प्रदर्शन में यूनियन के नेता वीके गौड़, जीएस छाबड़ा, पीआर नोगिया, किशोर कुमार, आनंद सिंह राठौड़, सीएम शर्मा, मदन माथुर, बालकिशन शर्मा आदि नेता मौजूद थे।