रैगर सेना ने जिला पुलिस कप्तान को ज्ञापन सौंपा

Regar samaj collector ko gyapan 02 Regar samaj collector ko gyapan 01अजमेर। घूघरा घार्टी स्थित प्राचीन कालीन माता मंदिर पर दिन रात शराबी और आवारा तत्वो के जमावडे़ से परेशान श्री संत रविदास रैगर सेना ने ज़िला पुलिस कप्तान को ज्ञापन देकर मंदिर प्रांगण मंे शराब के सेवन पर रोक लगाने की मांग की। सेना के अध्यक्ष रविन्द्र चौहान ने बताया कि प्राचीन कालीन माता मंदिर में लोगो की बड़ी आस्था है। मंदिर में दर्शन के लिए महिलायें भी जाती है लेकिन मंदिर का पूजारी यहां के असामाजिक तत्वों केे साथ मंदिर प्रांगण में ही शराब का सेवन करता है और मना करने पर सभी लेाग मारपीट पर उतारू हो जाते है और गालीगलोच करते है। इस लिये शराबीयो और पूजारी पर उचित कार्यवाही कर क्षेत्रवासी श्रद्धालूओ को राहत दिलायी जाये।

error: Content is protected !!